Thursday, February 25, 2010
ये है नया ब्लाग दुनिया को बताना जरूरी है।
गपशप करते हुए लगा कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जो दुनिया को बताना जरूरी है और उसके लिए खास जगह चाहिए, तो ये है नया ब्लाग दुनिया को बताना जरूरी है। दुनिया को बताना ये जरूरी है कि हम सब कितने निकम्मे, जाहिल या कितने काबिल या नफासत लिये हुए लोग हैं। दुनिया में बताया जा रहा है कि चीन और भारत में काबिल लोगों की भरमार है। क्या आपको लगता है कि ऐसा है? हमारे यहां काबिल लोगों की भरमार है। गलत तरीके से चीजों को कैसे किया जाये, कैसे सिंडीकेट चलाया जाए, कैसा लोगों को भरमाया जाए, इसमें हम माहिर हैं। इसलिए पेश हैं ये ब्लाग, जहां लगेगा कि दुनिया के किसी हिस्से में ऐसी कोई खबर है, जिसे बताना या आप तक पहुंचाना जरूरी है, तो उसे खंगाल कर आपके सामने पेश कर देंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
2 comments:
नए ब्लॉग के लिए शुभकामनाएं !!
सार्थक प्रयास...शुभकामनाएँ.
Post a Comment